विभाग

सूचना अधिकार कानून

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग

कृषि शिक्षा

 
 

प्रवेश सम्बन्धी सूचना

डिग्री कार्यक्रम के लिए किसी भी कृषि विश्वविधालय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने सम्बन्धित दूतावास के माध्यम  से कार्यक्रम, जिनमें प्रवेश लेने के इच्छुक प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते  हैं। तीन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से  विदेशी नागरिक  चलाये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश ले सकते हैं,

(क)        विदेशी नागरिक को भारत सरकार की सिफारिश पर राज्य कृषि विश्वविधालय या भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। इस प्रकार के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अपने नाम की सिफारिश/ नामांकन या अपने दूतावास के माध्यम से निदेशक कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग (डेयर) कृषि भवन नई दिल्ली-110001(भारत) से सम्पर्क करना चाहिए। उनका प्रवेश विधार्थी के विजा और विश्वविधालय की  अन्य पात्रता शर्तों के अध्यधीन  होगा

भारत सरकार कोलम्बो योजना, सांस्कृतिक आदान प्रदान, तकनीकी आदान प्रदान, आई टी ई सी आदि के अधीन छात्रवृत्तियां तथा फेलोशिप प्रदान करती है और यह सूचना प्रत्येक देश में हमारे भारतीय दूतावासों में उपलब्ध है। सभी आवेदन पत्र उनकी सरकार द्वारा निम्नलिखित को भेजे जाने चाहिए ।

भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद(आई सी सी आर)
आजाद भवन, इन्द्रप्रस्थ स्टेट, नई दिल्ली-110002
फैक्स- 0091-11-23370732 या 23378647,2371269,23318647, 23319856
टेली-23319309,3319310
ई मैल-iccr[at]vsnl.com

ये आवेदन पत्र कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग को नियोजन हेतु भेजे जायेगे। निदेशक कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग, कृषि भवन, नई दिल्ली को आवेदन पत्र पहुचने के सामान्यत: 8 सप्ताह में  सभी शर्ते पूरी करनी होती हैं।

(ख) अपने देशों द्वारा प्रवर्तित अभ्यार्थियो को एस ए यू/ डी यू मे प्रवेश दिया जाता है आर्थिक शुल्क के रूप में यू एस डालर 4000 प्रतिवर्ष और साथ ही अभिहित अन्य शुल्क यू एस डालर 200-400 प्रतिवर्ष) भी देने  होगे। उनके आवेदन पत्र  निर्धारित फार्म में भरकर सीधे भारत में उनकी सरकार या दुतावास द्वारा  निम्न पते पर भेजे  जा सकते है:

निदेशक, कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली-110001

सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के पश्चात, आवेदन पत्र शैक्षणिक सत्र (जुलाई अगस्त) के आरम्भ होने से कम से कम दो से तीन महीने पहले चयनित विश्वविघालय में पहुंच जाना चाहिए। प्रवर्तित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र भारतीय शिक्षा परामर्श लिमिटेड को भी विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नियोजन हेतु भेजे जा सकते है

(ग) एस ए यू/ डी यू में  प्रवेश लेने के इच्छुक स्वयं वित्तीय प्रबंध योग्यता प्राप्त अभ्यर्थी भारतीय शिक्षा परामर्श लिमिटेड से सम्पर्क कर सकते हैं और उनके  माध्यम से आवेदन पत्र भेज सकते हैं। विस्तुत सूचना निम्न पते पर लिखकर प्राप्त की जा सकती है।

अध्यक्ष
प्रशिक्षण और नियोजन
शिक्षा परामर्श इण्डिया लि.
इ डी सी आई  एल हाउस, प्लाट न. 18 ए, सेक्टर-16ए
गौतम बुद्वनगर
नोयडा-201301 (यू पी)
ई पी ए बी एक्स-0091120, 2512001-06

फैक्स- 0091120,2515372
ई मेल- postmaster[at]edcil.ernet.in, helpdesk[at]edcil.co.in
वेबसाइट - www.edcil.co.in

 


वेबसाइट प्रस्तुतिकार एन आई सी :: वेबसाइट अभिकलव र्निमाता सी डैक :: Content provided by कृषि मंत्रालय, भारत सरकार